बनमनखी में एनडीए का विधानसभा सम्मेलन आज, आयेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

बनमनखी

बनमनखी. बनमनखी विधानसभा में एनडीए कार्यकर्ता का सम्मेलन आज सिकलीगढ धरहरा में होगा., इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए ने तैयारी पूरी कर ली है.जगह-जगह तोरण द्वार, झंडा बैनर लगाकर आनेवाले गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत हेतु तैयार है. बनमनखी विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है, आज सिकलीगढ धरहरा में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं का समागम होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार,भाजपा की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, लोजपा, हम व रालोमो के प्रदेश नेता मौजूद रहेंगे. सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रदेश प्रभारी सहित वरिष्ठ नेता एवं विधायक इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे. विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि एक दिवसीय इस कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के बूथस्तरीय कार्यकर्ता विशेषकर भाग लेंगे. उन्हें 2025 की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी केंद्रीय एवं प्रदेश के नेता देंगे.विधायक श्री ऋषि ने बताया कि 2025 के चुनाव में 225 सीट के मूलमंत्र के साथ कार्यकर्ता संकल्प लेंगे तथा 2025 फिर से नीतीश का संकल्प दोहराएंगे. विधायक श्री ऋषि ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से केंद्रीय योजना एवं बिहार सरकार द्वारा लागू योजना की विस्तृत जानकारी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता को दी जाएगी ताकि हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव टोला टोला जाकर डबल इंजन की सरकार की उपलब्धि पर जागरूक करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >