कलशयात्रा के साथ ब्रह्म बाबा स्थान में नवकुंज महायज्ञ शुरू

धमदाहा में भव्य धार्मिक आयोजन के तहत चिकनी डुमरिया पंचायत के सुंदर धर्मपुर चिकनी स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में पांच दिवसीय नवकुंज महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. हजारों कन्याओं व महिलाओं की भागीदारी से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. वैदिक विधि-विधान से यज्ञ शुरू हुआ तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

पूर्णिया के धमदाहा से रिपोर्ट :

धमदाहा. धमदाहा प्रखंड के चिकनी डुमरिया पंचायत के सुंदर धर्मपुर चिकनी स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय नवकुंज महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. यज्ञ के प्रथम दिन आयोजित कलश यात्रा में हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया. कलश यात्रा ब्रह्म बाबा स्थान से प्रारंभ होकर लखिनजान नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा. इसके बाद यात्रा कृष्णा स्थान, नीलकंठ महादेव स्थान एवं भगवती थान होते हुए मारकंडे टोला के रास्ते यज्ञ स्थल पहुंची. पूरे मार्ग में श्रद्धालु जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ आगे बढ़ते रहे. यज्ञाचार्यों के निर्देशन में वैदिक विधि-विधान के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया.

श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण

इस अवसर पर 15 आचार्य एवं पंडितों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना एवं यज्ञ संपन्न कराया. वहीं रात्रि में मूर्ति पूजन एवं अधिवास कार्यक्रम भी श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया. आयोजन समिति ने बताया कि 17 जून, बुधवार से हरे राम महासंघ कीर्तन का शुभारंभ होगा. वहीं बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह महायज्ञ का उद्घाटन करेंगी. कलश यात्रा की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >