पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आज, तैयारी पूरी

तैयारी पूरी

पूर्णिया कोर्ट. आठ मार्च को पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैयाजी चौधरी ने बताया कि आठ मार्च को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया तथा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में संधि योग्य लघु आपराधिक मामले, एनआई एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा. इस राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु व्यवहार न्यायालय के लगभग 5500 सुलहनीय व शमनीय प्रकृति के लंबित मामले को चिह्नित किया गया है. चिह्नित मामलों के सभी पक्षकारों एवं पीड़ितों को संबंधित थाना के माध्यम से नोटिस भेजा गया है. वहीं पूर्व वाद के मामलों में राष्ट्रीयकृत बैंक, निजी बैंक, बीएसएनएल एवं अन्य से संबंधित लगभग 31,000 बकायेदारों / ऋणियों को नोटिस भेजा गया है. बीते 28.02.2025 से प्रीसिटिंग /प्री काउन्सेलिंग हो रही है. जिला जज कन्हैयाजी चौधरी ने बताया कि वाद निष्पादन हेतु व्यवहार न्यायालय पूर्णियों के लिए 15 पीठ का गठन किया गया है . अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी के लिए 01-01 पीठ का गठन किया गया है. पक्षकारों के सुविधा के लिए जिनका वाद जिस न्यायालय में लंबित है उनका वाद का निस्तारण उसी न्यायालय में समझौता के आधार पर किया जाएगा. आमजनों के सुविधा के लिए पांच हेल्पडेस्क का गठन किया गया है, जहां पारा विधिक स्वयंसेवकों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >