26 महीने से मानदेय नहीं, नल-जल योजना के संचालकों का फूटा गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी

पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड में नल-जल योजना के संचालकों और तकनीशियनों ने 26 महीने से मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन किया. आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मियों ने जल्द भुगतान की मांग की है.

पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत बकेनिया बरैली पंचायत के बरैली गांव में हर घर नल-जल योजना से जुड़े संचालकों और तकनीशियनों ने 26 महीने से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने जल्द बकाया भुगतान की मांग करते हुए प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.

26 महीने से नहीं मिला मानदेय

वार्ड संख्या 2, 3 और 4 में कार्यरत संचालकों और तकनीशियनों का कहना है कि वे पिछले 26 महीनों से लगातार नल-जल योजना का संचालन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें एक भी महीने का मानदेय नहीं मिला है. इसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है.

परिवार चलाना हुआ मुश्किल

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि बिना मानदेय के इतने लंबे समय तक परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है. बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है. इसके बावजूद ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वे नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप

कर्मियों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग, बीडीओ और पंचायत जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला. अब तक बकाया भुगतान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई.

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) से लंबित मानदेय का एकमुश्त भुगतान कराने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो नल-जल सेवा ठप कर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

और पढ़ें : पूर्णिया में सब्जी खरीदकर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >