सांसद के रूप में जनता को उसका हक दिलाना मेरा लक्ष्य : पप्पू यादव

पप्पू यादव बोले

पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सतत प्रयासों का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है. केंद्र सरकार ने बिहार के सात एयरपोर्ट्स–पूर्णिया, सहरसा, वीरपुर (सुपौल), मुजफ्फरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण) और मधुबनी से फ्लाइट संचालन को हरी झंडी दे दी है. इन हवाई अड्डों के विकास के लिए केंद्र ने 190 करोड़ रुपए की राशि जारी की है. खास बात यह है कि वर्षों की उपेक्षा के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट से अब जल्द हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. वहीं, सहरसा और वीरपुर के लिए 25-25 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे जल्द ही इन क्षेत्रों से भी हवाई यात्रा संभव हो सकेगी. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं तो एक सांसद के रूप में जनता के हक और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष कर रहा हूं. बिहार को उसका हक दिलाना ही मेरा संकल्प है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मुंगेर और वाल्मीकिनगर जैसे शहरों को उड़ान योजना में शामिल कर, बिहार के कोने-कोने को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने का सपना अब साकार हो रहा है.यह उपलब्धि बिहार के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी और इसका श्रेय उन सभी जन-संघर्षों को जाता है, जिनके माध्यम से ये आवाज़ संसद तक पहुंचाई गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >