रामनवमी की रात घर का चिराग बुझा, बदमाशों ने युवक के सीने में मारी गोली, बाइक लूटकर फरार

Murder in Bihar: रामनवमी की देर रात बिहार के पूर्णिया में कुछ बदमाशों ने एक कंपाउंडर के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. युवक ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौट रहा था. बदमाशों ने युवक की बाइक भी लूट ली. पढ़ें पूरी खबर…

Murder in Bihar: रामनवमी की रात बिहार के पूर्णिया मे बाइक सवार तीन अपराधियों ने कंपाउंडर के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. गोलीबारी से पहले बदमाशों ने कंपाउंडर से उसकी बाइक छीनी फिर हत्या की घटना को अंजाम दिया. पूरी घटना पूर्णिया के. हाट थानाक्षेत्र के कोर्ट स्टेशन रेलवे फाटक की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही सदर SDPO पंकज शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों और वारदात के समय मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और मामले की छानबीन में जुट गई. मृतक युवक की पहचान पूर्णिया के बीकोठी थानाक्षेत्र के निपानिया गांव के रहने वाले विजय कुमार के रूप में की गई है.

सीने में मार दी गोली

मृतय विजय के. हाट थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नंबर 17 में किराए का कमरा लेकर रहता था. साथ ही वह शहर के लाइन बाजार स्थित एक पैथोलॉजी में कंपाउंडर के रूप में काम करता था. हर रोज की तरह विजय पैथोलॉजी का काम खत्म करने के बाद रात में वापस अपने कमरे पर लौट रहा था. इसी क्रम में जब वह के. हाट थानाक्षेत्र के कोर्ट स्टेशन रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो अंधेरे और सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उससे उसकी बाइक छीन ली. छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों में से एक ने पिस्टल निकालकर विजय के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश छिनतई की बाइक लेकर मौके से फरार हो गए. पूरी घटना की जानकारी स्थानीय शंभू कुमार ने दी.

स्थानीय लोग लेकर पहुंचे अस्पताल

घटना के बाद घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग विजय को लेकर GMCH पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. मामले को लेकर सदर SDPO पंकज शर्मा ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ अस्पताल पहुंची. मामले की छानबीन की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

ALSO READ: नीरा उत्पादकों के लिए खुशखबरी! अब पेड़ मालिक के साथ पासी को भी मिलेगा पैसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >