प्रतिनिधि हरदा. केनगर प्रखंड के रहुआ पंचायत के राजकीय बुनियादी विद्यालय कल्याणपुर परिसर में दो दिवसीय कबीर सत्संग समारोह के दूसरे दिन सांसद पप्पू यादव पहुंचे. उन्होंने कहा कि संत कबीर साहब मानवतावादी थे. वे सदैव अपनी भक्ति मार्ग में समाज के लोगों को अंधकार से प्रकाश की ओर लाने का काम किया. समाज के लोगों में परोपकार की भावना,दया भाव की चेतना जगाने का काम किया .सत्संग से आसपास के इलाके से नकारात्मक का खात्मा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. इस दौरान बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार यादव , वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार झा,विनीता सिन्हाने सांसद से विद्यालय में चारदीवारी की मांग की. सत्संग में अभय साहेब,संजय साहेब , गोआसी मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम,राजेश यादव ,सत्संग कमिटी के अनिल यादव,सरयुग पासवान,कमलदेव शर्मा,नवल किशोर पासवान,महेंद्र पासवान,युगल मिस्त्री,बैजनाथ यादव,मंटू पासवान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
