सांसद ने की अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद

पूर्णिया

पूर्णिया. केनगर प्रखंड के बनभाग भोटाहा गांव में मंगलवार देर शाम लगी आग ने एक गरीब परिवार को पूरी तरह असहाय कर दिया. निवासी मुकेश राम का घर अचानक लगी आग में देखते ही देखते जलकर पूरी तरह राख हो गया. घटना में घर के सामान, जरूरी दस्तावेज़ और अनाज तक सब नष्ट हो गया, जिससे परिवार गहरे संकट में पड़ गया है. घटना की जानकारी मिलते ही सांसद पप्पू यादव मानवता के आधार पर आगे आये और पीड़ित परिवार की तत्काल सहायता के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की. सांसद के निर्देश पर उनके प्रवक्ता राजेश यादव ने गांव पहुंचकर मुकेश राम को यह सहयोग राशि सौंपी और उनके हालात की जानकारी ली. ग्रामीणों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि घर से कुछ भी बचाया नहीं जा सका. स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरा घर खाक हो चुका था. सांसद पप्पू यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी राहत उपलब्ध कराने की मांग की है और आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी मदद की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >