सांसद ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, जतायी संवेदना

जतायी संवेदना

पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर हाल के दिनों में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया तथा कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं.सबसे पहले सांसद पप्पू यादव धमदाहा प्रखंड के नीरपुर वार्ड संख्या-12 पहुंचे, जहां निवासी बमबम मंडल की बिजली करंट लगने से असामयिक मृत्यु हो गई थी. सांसद ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया.इसके बाद सांसद रूपौली विधानसभा क्षेत्र के टीकापट्टी चौक पहुंचे, जहां बीते दिनों अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं महेंद्र फ्यूल सेंटर के मालिक महेंद्र यादव के निधन के बाद उनके परिवार से मुलाकात की.उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं. इस मौके पर, रुपौली सांसद प्रतिनिधि अफताब आलम उर्फ पप्पू मुखिया, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, जेपी साह, हरिष चौधरी, प्रेम किशोर सिंह, मो सोयेब आलम, अरसद शेख,पूर्व मुखिया अवधेश सरस्वती, पप्पू यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >