बनमनखी में पैतृक स्थल पहुंच विधायक ने लिया पूर्वजों का आशीर्वाद

बनमनखी

पूर्णिया. एनडीए की नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेकर पटना से लौटे विधायक विजय खेमका अपने पैतृक स्थल बनमनखी पहुंचे और मंगल चंद चौक स्थित समाजसेवी पिता स्व.मंगल चंद खेमका की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान बजरंगबली मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया में भारी मतों से विजयी विधायक श्री खेमका का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर विधायक श्री खेमका ने पूर्णिया, बनमनखी, धमदाहा, कसब और रूपौली क्षेत्र की जनता का एनडीए को ऐतिहासिक समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा बिहार की मातृशक्ति, युवा एवं जनता जनार्दन के आशीर्वाद से इस बार एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक सक्षम और प्रभावी मंत्रिमंडल का गठन हुआ है. श्री खेमका ने कहा कि नई सरकार में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जाएगा. श्री खेमका ने कहा कि वे पूर्णिया के विकास के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं. पूर्णिया में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना, फ्लाईओवर का निर्माण, रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण और शहर को स्मार्ट सिटी के स्वरूप में विकसित करना है. उन्होंने कहा कि पूर्णिया को विकसित बनाने का संकल्प अवश्य पूरा किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >