महादेव मंदिर परिसर में नवनिर्मित भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

पूर्णिया

पूर्णिया. गुलाबबाग नाका रोड़ स्थित महादेव मंदिर परिसर में विधायक निधि से निर्मित भवन का उद्घाटन विधायक विजय खेमका ने किया. इस अवसर पर मंदिर के पुजारी तथा एनडीए नेताओं ने विधिवत श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की. विधायक ने कहा मंदिर परिसर में निर्मित यह भवन बहुउद्देशीय होगा. यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव, पूजा-पाठ तथा वैवाहिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे. उन्होंने बताया इससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को काफी सुविधा होगी. उन्होंने स्मरण कराया कि पूर्व में भी मंदिर परिसर के तालाब का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से कराया गया था. आगे तालाब के चारों ओर वाकिंग ट्रैक का निर्माण किया जायेगा ताकि सभी उसका उपयोग कर सकें. विधायक ने कहा पूर्णिया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किए गए जीएसटी सरलीकरण और आयकर में छूट की भी चर्चा की. विधायक ने कहा कि अब 12 लाख तक की आयकर सीमा माफ कर दी गई है और जीएसटी की दरें घटने से घरेलू उपभोग की सामग्री, किसानों के उपयोग की वस्तुएं, दवा, मेडिकल उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते हुए हैं. विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर बिहार एवं देश की जनता के लिए बड़ी सौगात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >