बनमनखी में शॉर्ट सर्किट से तीन घर जलकर राख, 3.5 लाख नकद समेत लाखों का नुकसान

पूर्णिया के बनमनखी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के तीन भाइयों के घरों को जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में 3.5 लाख रुपये नकद समेत लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ। दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

Purnia Fire News: बनमनखी (पूर्णिया). बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 के बेलाबदन गांव में देर रात करीब 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की चपेट में एक ही परिवार के तीन भाइयों मिथिलेश मंडल, डोमी मंडल और जयप्रकाश मंडल के घर आ गए. कुछ ही देर में तीनों घर जलकर राख हो गये.

गैस सिलेंडर फटने से इलाके में फैली दहशत

आग के दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया. सिलेंडर फटने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि समय रहते परिजन घरों से बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

निर्माणाधीन सड़क के कारण नहीं पहुंच सका दमकल

आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन मोहनीयां चकला में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण रास्ता बाधित था. इस वजह से दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के घनी आबादी वाले इलाके में फैलने से बच गई और बड़ी घटना टल गयी.

3.5 लाख रुपये नकद समेत लाखों की संपत्ति जली

आग में तीनों घरों में रखा गोदरेज, पलंग, कुर्सी, टेबल, अनाज, कपड़े, जेवरात समेत लगभग पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. पीड़ित मिथिलेश मंडल ने बताया कि वह मखाना की खेती करते हैं और मजदूरों के भुगतान के लिए घर में करीब 3.5 लाख रुपये नकद रखे थे, जो आग में जलकर राख हो गए.

आग में जले रुपये  | Prabhat Khabar Network

धुएं और जलने की गंध से खुली नींद

अग्निपीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के समय सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे. अचानक धुएं और जलने की गंध महसूस होने पर उनकी नींद खुली. जब तक परिजन कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल चुकी थी. जान बचाने के लिए सभी किसी तरह घर से बाहर निकले.इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका.

जांच के बाद मिलेगा मुआवजा

Purnia Fire News: घटना की सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी प्रभाष कुमार ने राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा. उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा.

राख में तब्दील सामान | Prabhat Khabar Network

Also Read: बिहार में 500 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, BCCI कराएगा निर्माण, CM सम्राट ने बताया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >