दावत-ए- इफ्तार में दिया प्रेम व आपसी भाईचारे का संदेश

तस्लीमुद्दीन विचार मंच

पूर्णिया. तस्लीमुद्दीन विचार मंच के बैनर तले दावत-ए- इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें पूर्णिया और आसपास के जिलों के हर समुदाय के लोगों ने शिरकत कर प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. तस्लीमुद्दीन विचार मंच के अध्यक्ष सह संयोजक गुफरान अहमद ने कहा हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है कि तस्लीमुद्दीन साहब जो सामाजिक सौहार्द एवं सामाजिक न्याय के हस्ताक्षर थे, उनके विचारों को नयी पीढ़ी तक पहुंचाना है. वे हिंदू- मुस्लिम एकता के प्रतीक थे. रमजान के इस पवित्र महीने में मैं अल्लाह से इबादत करता हूं कि हमारे मुल्क की सुख, शांति और समृद्धि कायम रहे. इस मौके पर राजद वरिष्ठ नेता कमल किशोर यादव, पूर्व विधायक सवा जफर ,राजद प्रदेश महासचिव अरुण यादव ,जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गुलाम सरवर,जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज सिंह ,राजद जिला महासचिव अजय कुमार यादव, राजद नेता श्वेता यादव, जिला परिषद मोहम्मद शमशाद, तस्लीम साहब के राजनीतिक सलाहकार रहे पोलो झा,शांतनु घोष, कांग्रेस उपाध्यक्ष सवाब अनवर, जिला परिषद जुबेर आलम, सामाजिक न्याय के संयोजक संजय सिंधु,मासवीर उज्जमा,अबू सूफियान,एमिलाइस्लाम,अम्बर, इज़ान,रशीद जमाल, शाहबाज, अम्बर आलम, आदिल आरजू, शीश अहमद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >