रैली निकाल पुलिसकर्मियों ने दिया ‘नशा मुक्त समाज’का संदेश

पुलिस सप्ताह

पुलिस सप्ताह पूर्णिया. पुलिस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान रैली का आयोजन किया गया. पूर्णिया पुलिस द्वारा आयोजित इस रैली का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था. यह रैली पुलिस लाइन से शुरू हुई. इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस जवान शामिल हुए. पुलिसकर्मियों ने आम जनता को ””नशा मुक्त समाज”” बनाने का संदेश दिया. रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोकना और बिहार सरकार के पूर्ण नशाबंदी कानून को प्रभावी बनाना था. पुलिसकर्मी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे, जिन पर ””नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”” और ””स्वस्थ पूर्णिया, नशा मुक्त पूर्णिया”” जैसे नारे लिखे थे. रैली के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुलिस सप्ताह का यह आयोजन जनता के साथ जुड़ने और सामाजिक बुराइयों को मिटाने का एक माध्यम है. रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी, जहां पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वालों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाएं. बिहार पुलिस सप्ताह के तहत पूर्णिया में आगामी दिनों में कई जन-हितैषी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें रक्तदान शिविर, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, तथा पुलिस और जनता के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >