चयनित एजेंसी एवं फर्म के प्रोपराइटर के साथ बैठक

पूर्णिया

पूर्णिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में बिहार विधान सभा चुनाव के निमित्त आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता एवं अन्य सभी प्रकार के कार्यों के निष्पादन हेतु चयनित एजेंसी एवं फर्म के प्रोपराइटर तथा जिलास्तर पर गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ प्रज्ञान सभागार में बैठक हुई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चयनित एजेंसी/फर्म के प्रोपराइटर को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन कार्य की महत्ता को देखते हुए उनसे संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्दर निविदा की शर्तों के अनुरूप सुनिश्चित करें.जिलास्तर पर गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि कोषांगों में निर्वाचन कार्य हेतु आवश्यक सामग्रियों की अधियाचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, पूर्णिया से अनुमोदन प्राप्त कर चयनित एजेंसी फर्म से समन्वय स्थापित करते हुए सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >