मतदाता सूची अद्मतीकरण को लेकर बैठक

सदर अनुमंडल पदाधिकारी

पूर्णिया. सदर अनुमंडल पदाधिकारी पार्थ गुप्ता (भाप्रसे) की अध्यक्षता में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों एवं एइआरओ के साथ मतदाता सूची अद्मतीकरण को लेकर बैठक हुई. 62-पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के अद्मतन कार्यों एवं संबंधित राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्येक बूथ के लिए नामित किये गये बीएलए की विस्तृत समीक्षा की गयी. अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची अद्मतीकरण में सहयोग करने की अपील की गयी.विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी बूथों के लिए अपने-अपने दल से बीएलए को ससमय नामित करने हेतु अनुरोध किया गया ताकि मतदाता सूची शत प्रतिशत अद्मतीकरण किया जा सके.बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिया गया कि संबंधित बीएलओ को बूथों पर 02 घंटे का समय निर्धारित किया जाये जिससे मतदाता सूची में नाम अंकित कराने में और अयोग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने में सहूलियत हो सके.बैंठक में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, लोजपा,सीपीआई एमएल तथा संबंधित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित ईआरओ /एईआरओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >