निर्वाचन कार्य करने में असमर्थ कर्मियों के लिए मेडिकल टीम गठित

बिहार विधानसभा चुनाव

पूर्णिया. बिहार विधानसभा चुनाव कार्य के लिए प्रतिनियुक्त एेसे मतदानकर्मी अथवा पदाधिकारी जो असाध्य रोग या अन्य बीमारी या फिर निःशक्तता आदि के कारण निर्वाचन कार्य करने में असमर्थ हैं, वैसे कर्मियों की विमुक्ति पर विचार करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के आदेश पर चिकित्सीय जांच दल का गठन किया गया है. चिकित्सीय जांच दल के प्रतिवेदन के आधार पर उनको विमुक्ति करने के संबंध में निर्णय लिया जायेगा.चिकित्सीय जांच दल द्वारा संबंधित पदाधिकारी/ कर्मी से प्राप्त साक्ष्य एवं प्रमाण-पत्र के आधार पर उनकी जांच निम्न निर्धारित कार्यक्रम अनुसार की जायेगी. कहा गया है कि निर्धारित तिथि के पश्चात् असाध्य रोग/अन्य बीमारी निःशक्तता के आधार पर निर्वाचन कार्य से मुक्त करने के संबंध में कोई विचार नहीं किया जायेगा.

जांच में उपस्थित होने वाले मतदान दल के कर्मियों का विवरण:-

01) दिनांक 16.10.2025 को पूर्वा० 10.00 बजे से अप० 05 बजे तककर्मियों से प्राप्त आवेदन की सूची क्रमांक 01 से 100 तकराजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया निर्धारित.02) दिनांक 17.10.2025 को पूर्वा0 10.00 बजे से अप० 05 बजें तक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया में कर्मियों से प्राप्त आवेदन की सूची क्रमांक 101 से 200 तक.03) दिनांक 18.10.2025 पूर्वा० 10.00 बजेसे अप० 05 बजे तक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया में कर्मियों से प्राप्त आवेदन की सूची क्रमांक 201 से अद्यतन तक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >