गुलाबबाग में महापौर ने किया अमित जैन कॉलोनी का उद्घाटन

महापौर विभा कुमारी ने शहर के गुलाबबाग के वार्ड 39 स्थित अमित जैन कॉलोनी का उद्घाटन किया. पहले इसे जैन काॅलोनी कहा जाता था, पर शुक्रवार को आयोजित समारोह में महापौर ने इसे अमित जैन कॉलोनी का नाम देते हुए विधिवत घोषणा की.

पूर्णिया. महापौर विभा कुमारी ने शहर के गुलाबबाग के वार्ड 39 स्थित अमित जैन कॉलोनी का उद्घाटन किया. पहले इसे जैन काॅलोनी कहा जाता था, पर शुक्रवार को आयोजित समारोह में महापौर ने इसे अमित जैन कॉलोनी का नाम देते हुए विधिवत घोषणा की. दरअसल, जाने माने व्यवसायी वीरेन्द्र दुग्गड़ के पुत्र समाजसेवी अमित जैन का निधन इसी वर्ष 6 फरवरी को हृदयाघात के कारण हो गया था. स्थानीय नागरिक नगर निगम से काॅलोनी को अमित जैन काॅलोनी के नामकरण की मांग कर रहे थे.

नगर निगम द्वारा अमित जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जैन कॉलोनी का नाम अमित जैन कॉलोनी करने का निर्णय लिया गया. स्व. अमित जैन के पिता वीरेंद्र दुग्गड़ द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में वाटर फिल्टर भी लगाया गया, महापौर विभा कुमारी ने इसका भी उद्घाटन किया. मौके पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि अमित जैन हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए खुले मन से आगे खड़े रहते थे. शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है. युवाओं को अमित से सीख लेने की जरूरत है. अपने लिए तो हर कोई जीता है, खास तो तब होता है जब आप शोषितों, वंचितों और पीड़ितों के लिए खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि स्व अमित जैन को सम्मान देने के लिए नगर निगम ने एक छोटा से प्रयास किया है. आज से जैन कॉलोनी अमित जैन कॉलोनी के नाम से जाना जायेगा. महापौर ने वीरेंद्र दुग्गड़ द्वारा शीतल पेय वाटर मशीन लगाये जाने को सराहनीय कदम बताया. इसके लिए अमित जैन के परिजन सहित जैन समाज के लोगों ने महापौर एवं नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया है. स्व अमित जैन के पिता श्री दुग्गड़ व माता ललिता देवी ने नगर निगम व महापौर विभा कुमारी व समाजसेवी जितेंद्र यादव के प्रयास से काॅलोनी का पुत्र अमित के नाम पर किये जाने पर आभार जताया और कहा कि यह मेरे बेटे लिए सच्ची श्रद्धांजलि है.

समाज के लिए महत्वपूर्ण शख्सियत थे अमित : जितेंद्र

समाजसेवी जितेंद्र यादव ने कहा कि अमित जैन अपने परिवार से ज्यादा अपने समाज के लिए महत्वपूर्ण शख्सियत थे. वे समाजसेवा के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई को ज्यादा महत्व देते थे तथा गरीबों की बढ़-चढ़कर मदद करने से कभी पीछे नहीं रहते थे. उनका इतनी कम उम्र में हम सबको छोड़कर जाना समाज के लिए काफी नुकसानदेह रहा. काॅलोनी के इस नामकरण के लिए उन्होंने महापौर को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे वर्षों-वर्ष तक लोग अमित जैन को भुला नहीं पाएंगे. कहा कि मैं बीते विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी था. चुनाव में जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं. मैं उन तमाम मतदाताओं का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरा साथ देकर हौसला अफजाई किया जिन्होंने हमारा साथ नहीं दिया उनका भी धन्यवाद, शायद मुझमें कोई कमी रह गयी होगी, लेकिन मैं लगातार आप सबों की सेवा करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा. मौके पर मुख्य रूप से कमल सिंह, फुलदुग्गड़, संजय बोथरा, जितेंद्र दुग्गड़, राकेश सुराना, जतन पुगलिया, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >