भाजपाइयों की सूची तैयार करें मंडल अध्यक्ष : विनोद तावडे

रूपौली विधानसभा

रूपौली. आझोकोपा में शनिवार को रूपौली विधानसभा भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक रुपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे ,सहयोगी ऋषिकेश दीक्षित एवं विवेक झा उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे ने कहा कि आगामी विधानसभाचुनाव 2025 के दृष्टिकोण से सभी मंडल अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर जाकर सभी पुराने और नए पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करें. साथ ही मोदीजी की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमलोगों के बीच पहुंचा कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें. इस मौके पर भवानीपुर-1 मंडल अध्यक्ष योगेंद्र महतो, भवानीपुर-2 मंडल अध्यक्ष मोलेश कुमार, बरूनेश्वर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार साह, टिकापट्टी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता और मोहनपुर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उर्फ हिटलर उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >