पूर्णिया में सब्जी खरीदकर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. वह सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.

पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक समेत चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे मृतक

मृतक की पहचान भोगा करियात निवासी मोहम्मद सलीम (47), पिता स्वर्गीय शेख सुलेमान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह रविवार रात मंझेली बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम और एसआई एल.डी. यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. साथ ही ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी वाहनों का दिन-रात तेज रफ्तार से आवागमन होता है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. उनका आरोप है कि पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए.

ग्रामीणों ने की यह मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, चेतावनी संकेतक लगाए जाएं और सड़क सुरक्षा के स्थायी उपाय सुनिश्चित किए जाएं.

और पढ़ें : लंबे समय से फरार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kr choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >