भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का किया गया शुभारंभ

””स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान”” का किया गया शुभारंभ पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ””सेवा पखवाड़ा”” कार्यक्रम के तहत इंदौर (मध्य प्रदेश) से प्रधानमंत्री ने ””स्वस्थ महिला-सशक्त परिवार अभियान”” का औपचारिक शुभारंभ किया. पूर्णिया में इस अभियान का सीधा प्रसारण पूर्णिया जी.एम.सी.एच. मेडिकल कॉलेज परिसर में किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता वर्मन के नेतृत्व में किया गया. इसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लिया. सभी ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरक संदेश को सुना तथा अभियान के उद्देश्यों को अपनाने का संकल्प लिया. दूसरे सत्र में महिला मोर्चा की बहनों ने ””स्वस्थ महिला-सशक्त परिवार”” कार्यक्रम के तहत पूर्णिया के सिपाही टोला माता स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया. यहां उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया तथा परीक्षण करवाने आयी महिलाओं से अनुरोध किया कि वे अपने आस-पास की अन्य महिलाओं को भी इस अभियान से जोड़ें. इस प्रयास से दर्जनों महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता का लाभ मिला तथा कई ने तत्काल परीक्षण करवाया. जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता वर्मन ने कहा कि यह अभियान नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. हम संकल्प लेते हैं कि सेवा पखवाड़ा के दौरान पूर्णिया जिले के हर कोने तक इस अभियान को पहुंचाएंगे तथा महिलाओं को स्वस्थ रखकर सशक्त भारत निर्माण में योगदान देंगे. जिला महामंत्री नीतू सिंह ने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करने तथा इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता सह महिला मोर्चा प्रभारी अनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष आरती जायसवाल, ललिता देवी, सुनीति सिन्हा, शांति उरांव, कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता, पुष्पा जायसवाल एवं अन्य बहनें उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >