छोड़ो अपने सारे काम-पहले चलो करो मतदान...

बायसी में चला मतदाता जागरूकता अभियान

बायसी में चला मतदाता जागरूकता अभियान पूर्णिया. आगामी विधान सभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढाने और अधिक से अधिक मतदाताओं द्वारा मतदान सुनिश्चित करने को लेकर सम्पूर्ण जिले में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत खासकर उन स्थानों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है जहां बीते वर्षों में मतदान का प्रतिशत कुछ कम रहा था. जिला प्रशासन द्वारा बैनर, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, चर्चा-परिचर्चा जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों से मतदान की अपील की जा रही है. इसी कड़ी में बायसी के चन्द्रगामा में आशा, आंगनबाड़ी सेविका आदि कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर आम मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक किया गया. इस दौरान सड़क पर कतारबद्ध होकर महिलाओं ने मतदान के लिए प्रेरित बैनर लेकर पूरे इलाके का भ्रमण किया और सभी से अपील करते हुए छोड़ो अपने सारे काम – पहले चलो करो मतदान और वोट के लिए समय निकालें-अपनी जिम्मेदारी कभी न टालें जैसे नारे लगाये. वहीं बीसीएम वंदना कुमारी द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक लोगों को अस्पताल पहुंचाने के साथ साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डालने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. फोटो -15 पूर्णिया 1- मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल महिलायें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >