विधि परीक्षाओं में छात्रों का संबल बनेगा लॉ स्टडीज : अवधेश तिवारी

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने कहीं

पूर्णिया. ज्यूडिशियरी के क्षेत्र में बेहतर करने की चाहत रखने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय युवाओं के लिए पूर्णिया का लॉ स्टडीज सेंटर आने वाले दिनों में संबल बनेगा. खास तौर पर पूर्णिया और आस पास के विधि छात्रों के लिए परीक्षाओं की तैयारी सहज हो जाएगी. ये बातें शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने कहीं. वे शहर के श्रीनगर रोड स्थित न्यू जेपी नगर में लॉ यानी विधि की विभिन्न परीक्षाओं में सहायता के लिए शुरू हुए डाबर लॉ स्टडीज सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे.इससे पहले श्री तिवारी, बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य राजीव शरण,सचिव सुमन जी प्रकाश, अधिवक्ता सुदीप राय एवं गौतम वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा रिबन काट कर किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण तथा कानून के छात्र उपस्थित हुए. ख़ासकर बिहार में डाबर लॉ स्टडीज संस्थान के मार्गदर्शक अधिवक्ता संजय कुमार डाबर, प्रदीप सर, सुभान सर, मोकिम सर को सभी उपस्थित विद्वतजनों ने शुभकामनाएं दीं. लोगों ने कहा कि यह संस्थान, क्लैट, एआईबीई, लोक अभियोजक, ज्यूडिशियरी आदि के लिए परीक्षा की तैयारी में लगे कानून के छात्रों के लिए काफी मददगार तथा उपयोगी होगा. पूरे सीमांचल, पूर्णिया, कोशी प्रमंडल के लॉ के छात्रों को एक ही छत के नीचे यहां योग्य विद्वानों द्वारा हर प्रकार की अत्याधुनिक सुविधा से सम्पन्न वातावरण में शिक्षा प्राप्त होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >