बड़हरा गुदड़ी हाट से अतिक्रमण हटाने को चल रही जमीन की मापी

बड़हरा गुदड़ी हाट

प्रतिनिधि, बीकोठी. बड़हरा गुदड़ी हाट से अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचलाधिकारी मोहन कुमार द्वारा प्रतिनियुक्त अंचल अमीन सुमित सागर, सोनू रजक,राकेश कुमार के द्वारा दूसरे दिन भी मापी जारी रही. अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि 2 सितंबर से 6 सितंबर तक हाट की जमीन की मापी कर स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण कारियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश अमीन को दिया गया है. अंचल अमीन सुमित सागर ने बताया कि हाट में जितने भी दुकानदार हैं, सभी का नाम एवं दुकान की लंबाई-चौड़ाई सहित हाट में अतिक्रमणकारियों की सूची अंचल कार्यालय में जमा करेंगे. फोटो. 3 पूर्णिया 6- जमीन की मापी करते अंचल अमीन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >