बाढ़ से मुक्ति के लिए कोशी मेची परियोजना ऐतिहासिक : खेमका

विजय खेमका ने कहा

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने सीमांचल के बाढ़ से मुक्ति के लिए कोशी मेची परियोजना को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने 6282.32 करोड़ की इस परियोजना में से 3652 करोड़ के आवंटन की स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. श्री खेमका ने कहा है कि इस परियोजना के पूरा होने पर जहां इस क्षेत्र को बाढ़ से मुक्ति मिलेगी वहीं दूसरी ओर कृषि क्षेत्र को सिंचाई का भरपूर लाभ मिलेगा. विधायक ने पूर्णिया सहित बिहार में सहकारिता को सशक्त बनाने वाली विभिन्न परियोजनाओं का पटना बापू सभागार में शिलान्यास एवं लोकार्पण करने पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पूर्णिया की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा है कि एनडीए सरकार से स्वीकृत तथा कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन तथा महोत्सव स्वागत समिति द्वारा आयोजित राजा सलहेस एवं माता बिहुला विषहरी, मां शीतला तथा सरहुल राजकीय महोत्सव पर पूर्णिया की जनता हर्षित है. विधायक ने कहा कि पूर्णिया में महोत्सव के आयोजन से विशेष कर पासवान एवं जनजाति समाज में काफी उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >