पूर्णिया की बेटी कोमल अंडर-23 बिहार महिला क्रिकेट टीम में चयनित

पूर्णिया

पूर्णिया: पूर्णिया की बेटी कोमल कुमारी का अंडर-23 बिहार महिला क्रिकेट टीम में चयन होने से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है. कोमल के चयन से इनके पिता रमन कुमार यादव, माता विभा देवी े5त सहित बहनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. ज्ञात हो कि कोमल का बिहार अंडर 23 में दूसरी दफा चयन हुआ है. यह अंडर 23 महिला वन डे बीसीसीआई डोमेस्टिक टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ टीम से है. कोमल लेफ्ट आर्म की खतरनाक बॉलर है. कोमल की गेंद को विपक्षी टीम के बेस्टमैन को खेलना बहुत सहज नहीं पर बिहार टीम में कोमल का चयन खतरनाक लेफ्ट आर्म बोलिंग की बदौलत ही हुआ है. जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयंत कुमार गौतम ने बताया कि कोमल इससे पहले अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भी अपनी बॉलिंग से विपक्षी टीम को पसीना उतार चुकी है. कोमल क्रिकेट खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कोमल को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इधर, कोमल ने फोन पर बताया कि बिहार महिला क्रिकेट अंडर-23 में दूसरी दफा चयन होना बड़ी बात है. कोमल ने बताया कि उनका सपना है कि बेहतर खेल की बदौलत एक दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उसका चयन हो. इसी विश्वास के साथ वह आगे बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि विहार टीम एक बार फिर से विजयी हो कर आयेगी. कोमल ने बताया कि बिहार टीम का पहला मुकाबला 24 नवंबर को छतीसगढ़ टीम के साथ होना है. कोमल के पिता प्राइवेट शिक्षक हैं. कोमल की बड़ी बहन ने बताया कि बचपन से कोमल क्रिकेट खेल में रुचि रखती थी. वे पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलने में ज्यादे दिलचस्पी रखती थी. इसके बाद कोमल धीरे-धीरे स्कूल व बाद में जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने लगी. कोमल की खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन के बदौलत दूसरी दफा राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन हुआ. कोमल का सपना है कि भारतीय महिला टीम में शामिल हो कर देश के लिए खेलें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >