ननिहाल से अगवा किशोरी से जबरन शादी व यौनशोषण, चार पर मामला दर्ज

ननिहाल से अगवा किशोरी से जबरन शादी करने और यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया

श्रीनगर. ननिहाल से अगवा किशोरी से जबरन शादी करने और यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की माता के लिखित बयान पर थाना कांड संख्या 28-2024 के तहत कुल चार लोगों के विरुद्ध धारा 376 323, 34, भादवि पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए लड़की को बरामद कर लिया गया है. वहीं बरामद लड़की को 164 बयान के लिए न्यायालय भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, घटना श्रीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत खूंटी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या नौ विश्वास टोला की है. पीड़िता की मां अररिया जिला के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरकिया पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री को खूंटी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या पांच मदनीयां रहीका गांव निवासी अमित कुमार अपने चार साथियों के साथ उस समय अगवा कर लिया जब वह बीते 11 अप्रैल की सुबह चार बजे घर से बाहर निकली थी. बताया कि बीते चार अप्रैल को उसकी पुत्री अपने नाना के यहां श्रीनगर विश्वास टोल आयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >