भट्ठा बाजार में निर्माणाधीन खादी मॉल को शीघ्र चालू करने की जरुरत: खेमका

पूर्णिया

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने भट्ठा बाजार में निर्माणाधीन खादी मॉल को शीघ्र चालू करने की जरुरत बतायी है और सरकार का ध्यान आकृष्ठ करते हुए सदन में इसकी मांग रखी है. उन्होंने सदन में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा. उन्होंने कहा कि पूर्णिया सहित पूरे बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों को समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता है. विधायक ने पूर्णिया में गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गुलाबबाग जीरोमाइल क्षेत्र के आसपास एक नए ग्रिड की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को काफी कठिनाई होती है, जिसे नए ग्रिड की स्थापना से दूर किया जा सकता है. विधायक श्री खेमका ने ईस्ट ब्लॉक के दीवानगंज सिंघिया उच्च विद्यालय में 10 अतिरिक्त कमरों के निर्माण की स्वीकृति देने तथा शहरी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौक स्थित रामनगर उफरेल मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग सरकार से की, जिससे छात्र-छात्राओं को दूर जाकर शिक्षा प्राप्त करने की बाध्यता समाप्त हो.विधायक ने राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय में एक ‘गोवंश संरक्षण केंद्र’ स्थापित करने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन, उपचार एवं घुमंतू अथवा असहाय गोवंश के समुचित रख-रखाव की व्यवस्था होनी चाहिए. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने यह मांग भी रखी कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों को पेंशन सहित अन्य सुविधाएं मिल रही हैं,उन्हें गृह मंत्रालय द्वारा विधिवत परिचय पत्र शीघ्र जारी किया जाए. साथ ही, जो सेनानी भूमिगत रहकर स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहे और जिनकी प्रमाणिकता उपलब्ध है, उन्हें भी स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देकर सम्मान एवं पेंशन की सुविधा प्रदान की जाए. सदन में उठाए गए इन प्रश्नों पर संबंधित विभागों के मंत्रियों ने आश्वस्त किया कि विषयों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >