कट्टे के साथ रील बनाना महिला को पड़ा महंगा: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Katta Reel Viral: पूर्णिया के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र में अवैध देसी कट्टे के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करना एक महिला को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

पूर्णिया के बीकोठी से अरविंद कुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Katta Reel Viral: पूर्णिया जिले के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया नवटोलिया (वार्ड संख्या-13) में सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी पाने के चक्कर में एक महिला कानून के शिकंजे में आ गई. स्थानीय चौकीदार सुनील पासवान की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खुशबू देवी उर्फ मौसम कुमारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला ने हाथ में अवैध देसी कट्टा लेकर एक रील बनाई थी, जो बीते 8 जून 2026 से इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही थी. वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए महिला की पहचान की और जाल बिछाकर उसे धर दबोचा.

पूछताछ में खुला राज; गांव के ही युवक का निकला अवैध हथियार

थाने में की गई पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला खुशबू देवी ने कुबूल किया कि वीडियो में दिख रहा देसी कट्टा उसका नहीं, बल्कि उसी के गांव के रहने वाले एक युवक अवधेश मंडल का है. महिला का आरोप है कि युवक के उकसावे पर उसने हथियार के साथ वीडियो तो बनवा लिया था, लेकिन बाद में अवधेश ने ही उस रील को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. वीडियो के पब्लिक डोमेन में आते ही वह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया.

“सोशल मीडिया पर हथियारों का भौकाल दिखाना या कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करना भारी पड़ेगा. गिरफ्तार महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं और हथियार सप्लाई करने वाले युवक की तलाश जारी है.” — शिशुपाल कुमार, थानाध्यक्ष, रघुवंशनगर

अपराधियों और हथियार प्रदर्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

रघुवंशनगर थाना पुलिस ने साफ किया है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हथियारों का प्रदर्शन कर समाज में खौफ या गलत संदेश देने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है, ताकि अवैध कट्टे की बरामदगी की जा सके.

पूर्णिया की ख़बरों को पढने के लिए क्लिक करें !

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >