बाइक-साइकिल की टक्कर में कटिहार के युवक की मौत, तीन जख्मी

पूर्णिया-कटिहार एनएच 131ए के सतडोभ के समीप रविवार की देर रात्रि बाइक व साइकिल के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया-कटिहार एनएच 131ए के सतडोभ के समीप रविवार की देर रात्रि बाइक व साइकिल के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान बाइक सवार कटिहार निवासी शुभम पोद्दार के रूप में हुई. घायलों में साइकिल सवार दो व्यक्ति व बाइक सवार एक व्यक्ति शामिल हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्णिया से कटिहार की ओर बाइक और साइकिल सवार जा रहे थे. इसी बीच मोटरसाइकिल से साइकिल को धक्का लग गया. साइकिल सवार दोनों व्यक्ति और मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मुख्य सड़क पर ही गिर मूर्छित हो गए. मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिये जीएमसीएच पूर्णिया भेजा . इलाज के दौरान घायल बाइक सवार कटिहार निवासी शुभम पोद्दार की मौत हो गयी. घायल साइकिल चालक मटिया गांव का रहनेवाला बताया गया. दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और साइकिल को मुफस्सिल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >