सोहराय पर्व को लेकर फुटबॉल टूर्नामेंट में कटिहार ने गोड्डा की टीम को हराया

धमदाहा

धमदाहा. सोहराय पर्व को लेकर आजाद स्पोर्टिंग क्लब घाट सतमी कुआंरी की ओर से हाईस्कूल के खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव उपस्थित हुए. फुटबॉल मैच के आयोजक जिला परिषद सदस्य अशोक हांसदा झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य पटवारी हांसदा उर्फ बाबा अध्यक्ष दुखीचन्द हांसदा,सचिव रवि मुर्मू ,उपाध्यक्ष उमेश हसदां ने संयुक्त रूप से विधिवत खेल उद्घाटन किया. जिला परिषद सदस्य अशोक हांसदा ने बताया कि आदिवासियों के पवित्र त्योहार सोहराय पर्व को उत्सवी माहौल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास से फुटबॉल मैच का उदघाटन किया गया. कटिहार व गोड्डा के टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला गया जिसके तीन गोल से कटिहार टीम ने जीत हासिल की. इसके बाद आयोजन समिति ने कटिहार केटीम को 51हजार व उप विजेता टीम को 41000 रुपए एवं ट्रॉफी दी . अशोक हांसदा ने बताया कि खेल के आयोजन से आपसी प्रेम व भाईचारे और एकता का संदेश मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >