रक्त सेवा के लिए गयाजी में सम्मानित हुए पूर्णिया के कार्तिक

पूर्णिया

पूर्णिया. मोक्ष की पावन धरती गयाजी में राष्ट्र स्तरीय रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में भारत के रक्तवीरों को आमंत्रित किया गया. इसमें बिहार के पूर्णिया से युवा जागृति मंच को भी आमंत्रण आया था. इस आयोजन मे भारत के सभी रक्तदाता एक-दूसरे सेमिले. इस आयोजन मे मंच के संस्थापक कार्तिक चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की. कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था शहीद भगत सिंह यूथ बिग्रेड गयाजी द्वारा शहीद क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के पोते एवं फौजी हसलापुर के हाथों कार्तिक चौधरी को मोमेंटो एवं प्रदान कर सम्मानित किया गया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्त की जरुरतमंदों की रक्त उपलब्धता मे कमी को एक दुसरे रक्तवीरों के सहयोग के माध्यम से खत्म कर जरुरतमंदों की जान बचाने मे हरसंभव मदद करना है. मंच संस्थापक कार्तिक चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने जिले का नाम अब पूरे भारत मे रक्तदान के क्षेत्र मे आगे बढ़ रहा है. जो सभी युवाओं के साथ का फल है. ज्ञात हो की मंच द्वारा युवा ब्लड सेंटर से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को निरंतर रक्त उपलब्ध करवाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >