शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा

चांदी कठुआ पंचायत

पूर्णिया. रानीपतरा के चांदी कठुआ पंचायत के पूरब टोला में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त रानीपतरा के महिलाओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस भव्य कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाएं पीतांबरी वस्त्र में सर पर कलश लिए हुए हर हर महादेव के उद्घोष के साथ भक्ति पूर्ण और अलौकिक समाज की गवाह बन रही थी.पूर्णिया नगर निगम उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने भी कलश यात्रा में सम्मिलित होकर सभी महिलाओं के साथ पदयात्रा की. इसके बाद संपूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. महापौर ने नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >