पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट :
पूर्णिया के युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है. जिला नियोजनालय की ओर से आज 15 मई को मरंगा बियाडा स्थित सरकारी आईटीआई परिसर में जॉब कैंप आयोजित किया जा रहा है. इस कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा तमिलनाडु और केरल में विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी. खास बात यह है कि आठवीं पास से लेकर आईटीआई तक के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस रोजगार कैंप में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है.सरकारी आइटीआइ परिसर में लगेगा रोजगार कैंप
जिला नियोजनालय संयुक्त श्रम भवन, मरंगा बियाडा स्थित सरकारी आईटीआई परिसर में आयोजित होने वाला यह जॉब कैंप युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में लगाया जा रहा है. जिला नियोजनालय के अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. कैंप में केरल की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी की जायेगी. चयनित अभ्यर्थियों को तमिलनाडु के होसुर और केरल के एर्नाकुलम तथा त्रिशूर में काम करने का अवसर मिलेगा.
प्रोडक्शन हेल्पर व ऑपरेटर पद पर होगी भर्ती
कंपनी द्वारा पुरुष प्रोडक्शन हेल्पर के 50 पदों और पुरुष ऑपरेटर के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी. दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है.
शैक्षणिक योग्यता के रूप में आठवीं, दसवीं और आईटीआई पास अभ्यर्थियों को आवेदन के योग्य माना गया है. वेतन का निर्धारण पद और कार्यक्षेत्र के अनुसार किया जाएगा.नियोजनालय ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैंप में शामिल कंपनी निजी क्षेत्र की है. इसलिए नियुक्ति से जुड़ी सभी शर्तों और नियमों की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी. नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा.अधिकारियों ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर जॉब कैंप में पहुंचें ताकि चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें.
पूर्णिया और आसपास के युवाओं के लिए यह रोजगार कैंप नौकरी पाने का बड़ा अवसर माना जा रहा है.