श्रीकृष्ण सेवा सदन में मनायी गयी श्रीबाबू की जयंती

गिरजा चौक स्थित श्रीकृष्ण सेवा सदन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती आयोजित की गयी.

पूर्णिया. गिरजा चौक स्थित श्रीकृष्ण सेवा सदन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती आयोजित की गयी. इस अवसर पर सदन पहुंचे लोगों ने श्रीबाबू की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने श्रीबाबू की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. साथ ही कहा गया कि श्रीबाबू के अथक प्रयास से दलितों को मंदिर में प्रवेश का अधिकार दिलाया गया. इस मौके पर श्रीकृष्ण सेवा सदन के अध्यक्ष नवल किशोर चौधरी, सचिव राहुल कुमार सिंह, सी के राय, डॉ. विजय कुमार, बमबम चौधरी, मुकेश चौधरी, निलेश रंजन, कुणाल चौधरी, राजेश कुमार, अवनीश चौधरी, आमोद चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >