जन सुराज करेगी सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन

भूमि सर्वे के सवाल को लेकर

पूर्णिया. बिहार में जातीय जनगणना और भूमि सर्वे के सवाल को लेकर जन सुराज पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है. यह जानकारी रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के जिला अध्यक्ष बंटी यादव ने दी. उन्होने बताया कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 21 अप्रैल को पटना में जातीय जनगणना रिपोर्ट के दौरान की गई घोषणाएं और भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ सरकार से कई गंभीर सवाल पूछे थे और 11 जुलाई को एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर के साथ मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन देने की बात कही थी. उहोंने यह भी कहा था कि अगर मामले को सरकार गंभीरता से नहीं लेती है तो विधानसभा के अंतिम सत्र का घेराव भी किया जाएगा. पार्टी जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार मे जातीय जनगणना के आंकड़े सात नवंबर, 2023 को विधानसभा के पटल पर रखे गए थे. 22 नवंबर, 2023 को सरकार ने जाति जनगणना के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी लेकिन सरकार की घोषणाएं कभी जमीन पर लागू नहीं हुई. जन सुराज सरकार से जातीय जनगणना और भूमि सर्वे को लेकर पूरे बिहार में आंदोलन करने जा रहा है. उन्होने कहा कि जनसुराज 11 मई से बिहार के 40 हजार से भी ज्यादा गांवों में इन मुद्दों पर बैठकों का आयोजन कर हस्ताक्षर अभियान चलाएगा. 11 जुलाई को जन सुराज के सदस्य 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जाएंगे और इससे भी बात नहीं बनी तो चुनाव से पहले विधानसभा के अंतिम सत्र का घेराव किया जाएगा.प्रेस वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार बंटी यादव, महिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, कार्यालय प्रभारी अमरकांत उपाध्याय, जिला सचिव डॉ कृष्ण मोहन और जिला सचिव राहुल कुमार झा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >