घायल साइकिल सवार की उपचार के क्रम में मौत

धमदाहा

धमदाहा. मीरगंज थानाक्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत के कजरा स्कूल के समीप बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई . घटना मंगलवार की सुबह करीब 9बजे की है . मृतक व्यक्ति की पहचान रंगपुरा दक्षिण पंचायत के कजरा गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र साह के रूप में हुई .वहीं घटना के संबंध में मृतक के पुत्र निशु कुमार ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह सुबह अपने घर कजरा से साइकिल से सहरा काम करने जा रहे थे. उसी क्रम में गांव के ही बाइक सवार युवक ने कजरा स्कूल के समीप जोरदार टक्कर मार दी. उनका इलाज पूर्णिया के निजी अस्पताल में चल रहा था जहां मंगलवार की देर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई . वहीं मृतक की मौत की खबर जैसे ही उसके घरवालों तक पहुंची परिजनों के बीच चीखपुकार मच गयी. घटना के बाद से मृतक की पत्नी और दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल मौके पर पहुंची मीरगंज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मीरगंज थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है. पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >