प्रशिक्षण शिविर में श्रमिकों को दी गयी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

पूर्णिया

पूर्णिया. बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग बिहार के तत्वावधान में एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन बियाडा स्थित संयुक्त श्रम भवन के सभागार में किया गया. उप श्रम आयुक्त संजीव कुमार ने कामगारों और श्रमिकों को श्रम सुविधा सेवा केन्द्र के विषय पर विस्तृत रूप से अवगत कराया.कार्यक्रम में उपस्थित सभी कामगारों / श्रमिकों को मार्ग व्यय एवं सरकार द्वारा तय एक दिन की न्यूनतम मजदूरी दी गई.सहायक श्रमायुक्त सम्प्रति श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए सभी को प्रभावी कदम उठाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही सभी श्रमिकों को अपने व समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की सलाह दी. इस अवसर पर जिले की पंचायतों से आये हुए श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाऐं यथा बिहार शताब्दी योजना, प्रवासी दुघर्टना अनुदान योजना एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण की जानकारी दी गयी. मंच संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रूपौली संजीव कुमार चौधरी कर रहे थे. कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों द्वारा उठाये गये समस्याओं का निराकरण भी किया गया. पवन कुमार शर्मा, श्रप्र. पदाधिकारी, बनमनखी द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दी गयी. कुमार गौरव, श्रप्रपदा, के०नगर द्वारा प्रवासी मजदूर दुघर्टना अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. अमन प्रकाश ने प्रवासी/बीओसीडब्ल्यू निबंधन के बारे में गहन जानकारी दी जबकि शुभम प्रियदर्शी, अमरनाथ यादव, द्वारा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया. श्र.प्र.पदा., कसबा द्वारा बाल श्रम अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई. आकाश कुमार, श्र.प्र.पदा., श्रीनगर एवं आदित्य आकाश, श्र.प्र.पदा. अमौर तथा प्रशान्त कुमार यादव, श्र.प्र.पदा. बायसी द्वारा बीओसीडब्ल्यू योजना के बारे में उपस्थित श्रमिकों को जानकारी दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >