धमदाहा में जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन

धमदाहा

धमदाहा. धमदाहा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया. केंद्र का उद्घाटन जीविका के एसडी मैनेजर ओमप्रकाश मंडल, एमएफएफ मैनेजर बहुदीन, बीपीएम परिमल सौरव एवं डीए के एस कुमारी नंदन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है. केंद्र के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा सहित अन्य सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श एवं सहायता प्रदान की जाएगी. उद्घाटन कार्यक्रम में आतिश, दीपनारायण रजक, मोजम्मा प्रवीण, संगीता कुमारी, निभा देवी, महादेव कुमार सेन, टिंकू देवी, चंदन कुमार भारती, घुंघरू देवी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >