Purnia : पूर्णिया में शाम सात बजे बजेगा सायरन, छायेगा अंधेरा, पर घबराएं नहीं

नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निर्देश के आलोक में आज शाम सात बजे जिला मुख्यालय के दो मुख्य स्थानों, आरएनसाव चौक व रंगभूमि चौक पर युद्ध के समय में किये जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्र की रिपोर्ट :

पूर्णिया में आज शाम जिला मुख्यालय के दो स्थानों पर सायरन की गूंज सुनायी देगीं. चारो ओर अन्धेरा छा जाएगा और विशेष मॉक ड्रील की जायेगी. लेकिन इसे सुनकर किसी को भी ‘पैनिक’ नहीं होना है.

यह एक तरह से पूर्वाभ्यास है जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी होगी. इस ब्लैक आउट मॉक ड्रील में विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं एनसीसी, नागरिक सुरक्षा, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ आदि की सहभागिता सुनिश्चित की गयी है.

यह जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने बताया कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निदेश के आलोक में 14 मई को शाम के 7 बजे जिला मुख्यालय के दो मुख्य स्थानों आरएनसाव चौक एवं रंगभूमि चौक पर युद्ध के समय में किये जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >