कृष्णा हत्याकांड में पति ने अपने पिता पर कराया मामला दर्ज

बीते 27 अप्रैल को अकबरपुर थानाक्षेत्र की सुरैती पंचायत अंतर्गत भिट्ठा पावर ग्रिड के पास मक्का के खेत में काम करा रही भिट्ठा गांव निवासी मनोज साह की पत्नी कृष्णा देवी को ससुर जगन्नाथ साह ने अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी.

भवानीपुर. बीते 27 अप्रैल को अकबरपुर थानाक्षेत्र की सुरैती पंचायत अंतर्गत भिट्ठा पावर ग्रिड के पास मक्का के खेत में काम करा रही भिट्ठा गांव निवासी मनोज साह की पत्नी कृष्णा देवी को ससुर जगन्नाथ साह ने अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपित जगन्नाथ साह घर से फरार बताया गया. इधर, घटना को लेकर मनोज साह ने अपने पिता जगन्नाथ साह पर हत्या का आरोप लगाते हुए अकबरपुर थाना को आवेदन दिया है. आवेदन में बताया कि मेरी पत्नी मक्का का भुट्टा छिल रही थी. अचानक मेरे पिता ने धारदार हथियार से हमला कर मेरी पत्नी की हत्या कर दी. अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि मनोज कुमार साह ने अपने पिता जगरनाथ साह पर पत्नी कृष्णा देवी की हत्या करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है. अकबरपुर थाना कांड संख्या 38/25 दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया व अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >