टीबी मरीजों का शत प्रतिशत एचआईवी स्क्रीनिंग करने का दिया निर्देश

स्वास्थ्य विभाग

पूर्णिया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉ मोहम्मद तनवीर हैदर की अध्यक्षता में शनिवार को एचआईवी एड्स से सम्बंधित एक समीक्षा बैठक की गयी. यह समीक्षा बैठक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर अवस्थित एएनएम स्कूल में की गयी. बैठक में एचआईवी एड्स को लेकर इस दिशा में कार्य कर रहे सभी स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा उनके कार्य प्रगति की जानकारी ली गई. वहीं सभी के बातों को सुनकर उनकी समस्याओं के जल्द निदान की बात नोडल पदाधिकारी ने बतायी. डॉ मोहम्मद तनवीर हैदर ने सभी संस्थानों मे एचआईवी की टेस्टिंग को शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निदेश दिया. इसके अलावा उन्होंने एचआईवी से संक्रमित मरीजों को टीबी की जाँच कराने के पश्चात उपचार के लिए उन्हें एआरटी केंद्र पर भेजना आवश्यक बताया. नोडल पदाधिकारी श्री हैदर ने टीबी के मरीजों को शत प्रतिशत एचआईवी स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया. इसके अलावा सभी एचआईवी मरीजों को सरकार द्वारा उपलब्ध परवरिश योजना के लाभ से आच्छादित करने का भी निर्देश दिया गया. समीक्षा बैठक में एआरटी मेडिकल ऑफिसर सहित आईसीटीसी, पीपीटीसीटी काउंसेलर, एआरटी काउंसेलर, एलटी, एनजीओ टीआई, डीआईएस, डीपीएस शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >