श्रमिक दिवस पर की गयी 102 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया

पूर्णिया. यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की पूर्णिया यूनिट द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर एक श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें डॉ विभाष झा और डॉ अनुज द्वारा 102 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. साथ ही उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी गयी.इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन सिद्धार्थ प्रताप उर्फ ऋषि ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता है. इसमें श्रमिकों के रक्तचाप और शुगर सहित कई जांच किए जाते हैं और उन्हें एसोसिएशन के सदस्य चिकित्सकों द्वारा उचित चिकित्सकीय सलाह भी प्रदान की जाती है.एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि 1 मई श्रमिक वर्ग का सम्मान करने और उचित पारिश्रमिक और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों के लिए उनके संघर्ष को याद करने के लिए एसोसिएशन द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच कर मनाया जाता है. इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एम एच रहमान,सचिव प्रियेश रंजन,कोषाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी,सदस्य आलोक लोहिया,गौतम भौमिक,राणा सिंह,अरुण कुमार सिंह,संतोष सिंहा उर्फ पप्पू जी ,युवा जागृति मंच के कार्तिक चौधरी,ग्रामीण चिकित्सा संघ के रघुनाथ जी एवं एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष ए के बोस भी उपस्थित थे. इस अवसर पर जांच कराने के लिए उपस्थित सभी को ऊषा एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा तौलिया प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >