Purnia News बिहार दिवस पर चूनापुर में लगा हेल्थ कैंप, एक हजार लोगों की हुई जांच

एक हजार लोगों की हुई जांच

पूर्णिया. बिहार दिवस के अवसर पर जनमन पीपल्स फाउंडेशन व जीएमसीएच पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में चुनापुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. इस मेगा हेल्थ कैंप में एक हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच की गयी और जरुरत के अनुसार चिकित्सा परामर्श दिया गया. इस स्वास्थ्य शिविर में जीएमसीएच के 22 डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया और विभिन्न बीमारियों के निदान, परामर्श, दवाई एवं उपचार के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया. स्वास्थ्य शिविर में भाग लेते हुए जीएमसीएच के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. हरिशंकर मिश्रा, उप प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश झा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार, वरिष्ठ डॉक्टर गोविंद राय ने भागीदारी निभायी और लोगों को सलाह भी दी. इस शिविर में वनभाग चुनापुर के मुखिया मो. अशफ़ाक , पंचायत समिति सदस्य रवि झा, वार्ड सदस्य आज़ाद कुमार, उपस्थित रहे. इस कैम्प में पूर्णिया के डॉक्टर राजेश कुमारका भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >