पूर्णिया. शहर के आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग कार्यालय में होम्योपैथ के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के संस्थापक डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है जिनका जन्म 10 अप्रैल 1755 को हुआ था. उन्होंने कहा कि इस दिन का उद्देश्य इस वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इसके सुरक्षित, समग्र स्वास्थ्य लाभों को याद करना है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व को सुगम, सुलभ और कम खर्च में उपचार उपलब्ध कराने वाले होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक हैनीमैन के कारण ही समाज के सभी वर्गों को सुगम और सस्ता इलाज प्राप्त हुआ. इस अवसर पर डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने सहयोग परिसर में जरूरतमंद रोगियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें होम्योपैथिक दवा दी. वहीं गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति बरती जाने वाले सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया.
हैनीमैन जयंती पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
पूर्णिया
