एलपीजी गैस से संबंधित 338 शिकायतों का निबटारा

पूर्णिया

पूर्णिया. अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि शुक्रवार को कुल 9245 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया. नियमानुसार 8233 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित उपभोक्ताओं को किया गया है जबकि अभी भी 22544 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित है. उन्होेंने बताया कि 15 मार्च 2026 से शुक्रवार तक कुल 350 शिकायतें एलपीजी गैस से संबंधित आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुआ है. इसमें से 338 शिकायतों का निराकरण करा दिया गया है. शेष 12 शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित गैस एजेंसियों का अग्रसारित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >