जिले की चौथी टॉपर बनी हाशमीन जहां को राजद नेता ने किया सम्मानित

जिले की चौथी टॉपर

संवाददाता, कसबा(पूर्णिया). बिहार बोर्ड 2025 की 10वीं परीक्षा में कसबा प्रखंड के सब्दलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के शीशिया गांव की हाशमीन जहां ने जिला में चौथे स्थान लाकर अपने गांव समेत जिला का नाम बिहार में रोशन किया है. उनकी सफलता को लेकर मंगलवार को युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव उनके घर पर पहुंचकर उन्हें मोमेंटो, मेडल देकर सम्मानित किया. साथ ही प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की. इस मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने कहा कि हाशमीन जहां ने सिर्फ कसबा प्रखंड बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्म लेने के बावजूद भी हाशमीन जहां ने अपनी कड़ी मेहनत, जोश व लगन के कारण आज उस मुकाम को प्राप्त किया है जिसपर सभी को नाज है. नवीन यादव ने हाशमीन जहां को आश्वासन दिया है कि पढ़ाई में अगर कभी आर्थिक समस्या हो तो वह उन्हें बेझिझक बताए. उनकी आर्थिक समस्या का भी हाल वह अपने निजी कोष से करेंगे. हाशमीन जहां ने अपनी सफलता का श्रेय खुद की मेहनत मां व गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया. हाशमीन जहां ने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं. इस मौके सब्दलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मो जाकिर हुसैन, वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य संजय यादव, कुमार आदित्य, प्रताप यादव, मो सलीम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >