Purnia, पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी, 50 रुपए प्रति क्विंटल तक टूटा मक्का

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी, 50 रुपए प्रति क्विंटल तक टूटा मक्का

पूर्णिया से रिपोर्ट,

दो दिनों से लगातार हो रही धूप देख किसानों ने पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का उतारना तेज कर दिया है. शुक्रवार को मौसम ठीक रहा तो मंडी में मक्का का आवक भी तेज हो गया. नतीजतन मक्का के रेट में 50 रुपए प्रति क्विंटल की औसत गिरावट आयी. कारोबारियों ने बताया कि शुक्रवार को 500 ट्रैक्टर ट्रेलर मंडी में मक्का लेकर आया जबकि खराब मौसम में डेढ़ से दो सौ ट्रेलर की आवाजाही हो रही थी. यही वजह है कि मक्का का रेट 1950 से 2000 के बीच लगाया गया. इधर, कमजोर बिकवाली के कारण अन्य जिंसों के भाव में स्थिरता बनी रही.

गुलाबबाग मंडी का बाजार भाव

दाम (प्रति क्विंटल) अधिकतम न्यूनतम

मक्का 2000 1950

गेहूं 2600 2550

चावल मंसूरी 3400 3200

चावल अरवा मोटा 3200 3050

चावल बासमती 13000 12500

दाल मसूर 6750 5550

दाल मूंग 9600 9540

दाल अरहर 14500 10600

दाल चना 6600 5550

गोटा चना 6400 6200

गोटा मूंग 9000 8500

सरसों काला 7100 6800

सरसों पीला 7500 7300

सरसों तेल 15ली. 2470 2070

आलू 1400 1200

प्याज 1900 1800

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >