गुलाबबाग मंडी: मक्के के दाम में आई स्थिरता, गेहूं के तेवर तीखे

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्के के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि गेहूं की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. यह रिपोर्ट मक्का, गेहूं और अन्य प्रमुख अनाज की नवीनतम बाजार दरों का विवरण देती है.

पूर्णिया स्थित सीमांचल की सबसे बड़ी जूट एवं गल्ला मंडी 'गुलाबबाग मंडी' में गुरुवार को मक्के के भाव स्थिर रहे. बीते बुधवार को प्रति क्विंटल ₹20 तक की तेजी दर्ज करने के बाद गुरुवार को मक्के के दामों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला. वहीं दूसरी ओर, गेहूं के बाजार में लगातार गरमाहट जारी है, जिससे गल्ला मंडी में कारोबारियों की चहल-पहल बढ़ी हुई है.

मक्का स्थिर, गेहूं के भाव में तेजी जारी

गुलाबबाग मंडी के कारोबारियों के अनुसार, मक्के की आवक की रफ्तार फिलहाल सामान्य बनी हुई है. स्थानीय स्तर पर ₹10 से ₹20 का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. गुरुवार को मंडी में मक्का ₹2,175 से ₹2,270 प्रति क्विंटल तक बिका.

वहीं, गेहूं के बाजार में मांग मजबूत रहने के कारण तेजी का रुझान बना हुआ है. कारोबारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गेहूं की कीमतों में यह तेजी बरकरार रह सकती है. गुरुवार को गल्ला मंडी में गेहूं का भाव नीचे में ₹2,650 और ऊपर में ₹2,700 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल में)

अनाज / कमोडिटी (Commodity)न्यूनतम भाव (₹)अधिकतम भाव (₹)
मक्का (Maize)2,1752,270
गेहूं (Wheat)2,6502,700
जूट बॉटम (Jute Bottom)16,000
जूट बी बॉटम (Jute B Bottom)15,000
चावल मंसूरी (Mansoori Rice)3,2503,425
चावल अरवा मोटा (Arwa Rice Coarse)3,0503,250
चावल बासमती (Basmati Rice)12,50013,000
दाल मसूर (Masoor Dal)5,5506,750
दाल मूंग (Moong Dal)9,5409,600
दाल अरहर (Arhar Dal)10,60014,500
दाल चना (Chana Dal)5,5506,600
गोटा चना (Whole Chana)6,2006,400
गोटा मूंग (Whole Moong)8,0009,000
सरसों काला (Black Mustard)7,0007,500
सरसों पीला (Yellow Mustard)7,3007,800


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >