मक्का के भाव में ₹30 तक उछाल, गुलाबबाग मंडी में स्टॉक जुटाने की मची होड़

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव में ₹30 प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई. यह उछाल बड़ी कंपनियों को संभावित सप्लाई के लिए स्टॉकिस्टों के बीच स्टॉक जुटाने की होड़ के कारण आया है. जूट और चीनी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.

पूर्णिया : पूर्णिया की गुलाबबाग जूट व गल्ला मंडी में मंगलवार को मक्का के भाव में प्रति क्विंटल ₹30 तक की तेजी दर्ज की गयी, जबकि जूट के दाम स्थिर रहे. कारोबारियों के अनुसार मक्का में आयी तेजी किसी बाहरी मांग के कारण नहीं, बल्कि बड़ी कंपनियों को संभावित सप्लाई के लिए स्टॉकिस्टों के बीच स्टॉक जुटाने की होड़ के चलते हुई है. हर स्टॉकिस्ट अपनी जरूरत के मुताबिक भंडार पूरा रखना चाहता है, ताकि मांग बढ़ते ही कंपनियों को सप्लाई की जा सके.

स्टॉक जुटाने की होड़ से मक्का तेज

मंगलवार को मक्का का अधिकतम भाव ₹2,525 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम भाव ₹2,370 रहा. भाव में उछाल के कारण मंडी में मक्का की आवक भी पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रही और खरीदारी मजबूत बनी रही.

बाजार जानकारों का मानना है कि फिलहाल मक्का और जूट दोनों के भाव में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. मक्का में स्थानीय स्तर पर खरीदारी का दबाव बढ़ने से तेजी का रुख बना है.

जूट के भाव में नहीं हुआ बदलाव

मंगलवार को जूट के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. मंडी में जूट की आवक करीब 10 हजार मन के आसपास रही. इसका भाव न्यूनतम ₹11,500 और अधिकतम ₹11,800 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. आवक अच्छी रहने के साथ जूट की बिकवाली भी मजबूत रही.

चीनी के भाव स्थिर

मंडी में चीनी का थोक भाव फिलहाल नियंत्रण में है और मंगलवार को इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ. चीनी का भाव ₹5,800 से ₹5,900 प्रति क्विंटल रहा. खुदरा बाजार में भी कीमतें लगभग स्थिर बतायी गयीं.

गुलाबबाग मंडी के मंगलवार के ताजा भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,370₹2,525
जूट₹11,500₹11,800
गेहूं₹2,650₹2,750
चावल मंसूरी₹3,250₹3,350
चावल अरवा (मोटा)₹5,500₹6,000
चावल बासमती₹7,000₹12,000
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल मसूर₹6,600₹6,900
दाल चना₹6,800₹7,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
सरसों पीला₹7,300₹7,800
सरसों काला₹7,000₹7,500
चीनी₹5,800₹5,900

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >